Bihar Board 11th Hindi MCQ Question 2026: 18 मार्च 2026 11th Hindi, गैस प्रश्न, यहां से देखें। @biharboardcm.com
Bihar Board 11th Hindi MCQ Question 2026:
1. निम्नलिखित में कौन विकल्प अल्पप्राण व्यंजन का उदाहरण नहीं है?
(A) ग
(B) प
(C) फ
(D) म
उत्तर: (C) फ
2. केवल मुँह से बोले जानेवाले सस्वर वर्णों को क्या कहते हैं?
(A) अनुनासिक
(B) अनुस्वार
(C) निरनुनासिक
(D) विसर्ग
उत्तर: (C) निरनुनासिक
3. स्पर्श व्यंजनों की संख्या कितनी है?
(A) 11
(B) 33
(C) 52
(D) 25
उत्तर: (D) 25
4. जिस स्वर के उच्चारण में तिगुना समय लगे, उसे क्या कहते हैं?
(A) लघु
(B) गुरु
(C) दीर्घ
(D) प्लुत
उत्तर: (D) प्लुत
5. निम्नलिखित में कौन अंत:स्थ व्यंजन नहीं है?
(A) ह
(B) य
(C) र
(D) ल
उत्तर: (A) ह
6. किनका उच्चारण एक प्रकार की रगड़ या घर्षण से उत्पन्न ऊष्म वायु से होता है?
(A) स्पर्श व्यंजनों का
(B) ऊष्म व्यंजनों का
(C) अंत:स्थ व्यंजनों का
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (B) ऊष्म व्यंजनों का
7. निम्नलिखित में कौन विकल्प महाप्राण व्यंजन का उदाहरण नहीं है?
(A) क
(B) श
(C) ष
(D) स
उत्तर: (A) क
8. निम्नलिखित में से किस वर्ण का उच्चारण-स्थान दंत नहीं है?
(A) ट
(B) त
(C) थ
(D) न
उत्तर: (A) ट
9. निम्न में से किस वर्ण का उच्चारण-स्थान ओष्ठ है?
(A) ज
(B) ण
(C) म
(D) द
उत्तर: (C) म
10. किनकी उत्पत्ति दूसरे स्वरों से नहीं होती?
(A) ह्रस्व स्वर
(B) दीर्घ स्वर
(C) द्विमात्रिक स्वर
(D) इनमें से सभी
उत्तर: (A) ह्रस्व स्वर
11. “शिकारी ने हिरण मारा” – इस वाक्य में ‘हिरण मारा’ किस कारक का उदाहरण है?
(A) संबंध कारक
(B) अधिकरण कारक
(C) अपादान कारक
(D) कर्म कारक
उत्तर: (D) कर्म कारक
12. ‘पिंजड़ा’ शब्द है:
(A) तत्सम
(B) तद्भव
(C) देशज
(D) विदेशज
उत्तर: (B) तद्भव
13. “मोहन आया था।” – किस काल का उदाहरण है?
(A) वर्तमानकाल
(B) भूतकाल
(C) भविष्यत् काल
(D) संदिग्ध वर्तमानकाल
उत्तर: (B) भूतकाल
14. निम्नलिखित में कौन विकल्प ‘युग्मक’ ध्वनि का उदाहरण है?
(A) सम्बल
(B) दिक्कत
(C) प्राण
(D) म्लान
उत्तर: (B) दिक्कत
15. दो स्वरों के मेल से उत्पन्न विकार अथवा रूप-परिवर्तन को क्या कहते हैं?
(A) स्वरसंधि
(B) व्यंजनसंधि
(C) विसर्गसंधि
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (A) स्वरसंधि
16. ‘महौषध’ शब्द का संधि-विच्छेद है:
(A) महान् + औषध
(B) महा + औषध
(C) महो + औषध
(D) महौ + औषध
उत्तर: (B) महा + औषध
17. ‘पुरोहित’ शब्द का संधि-विच्छेद है:
(A) पुरो + हित
(B) पुर + हित
(C) पुर: + हित
(D) पुर: + हीत
उत्तर: (C) पुर: + हित
18. ‘नदी + ईश’ पदों की संधि है:
(A) नदिश
(B) नदीश
(C) नदीईश
(D) नदिईश
उत्तर: (B) नदीश
19. निम्नलिखित में कौन विकल्प व्यंजन संधि का उदाहरण है?
(A) पावन
(B) रमेश
(C) शिवालय
(D) संगम
उत्तर: (D) संगम (सम् + गम)
20. निम्न में अशुद्ध शब्द है:
(A) दिपिका
(B) द्वंद्व
(C) निरपराध
(D) प्रणाम
उत्तर: (A) दिपिका
21. निम्न में शुद्ध शब्द है:
(A) नूपुर
(B) नुपुर
(C) नूपूर
(D) नूपुर
उत्तर: (A) नूपुर (बड़ी ‘ऊ’ और छोटी ‘उ’)
22. ( – ) कोष्ठक में अंकित चिह्न है:
(A) लाघव चिह्न .
(B) उद्धरण चिह्न
(C) योजक चिह्न
(D) अल्पविराम
उत्तर: (C) योजक चिह्न
23. ‘त्रिलोक’ शब्द में समास है:
(A) तत्पुरुष
(B) द्वन्द्व
(C) द्विगु
(D) नञ्
उत्तर: (C) द्विगु
24. निम्न में कौन विकल्प अव्ययीभाव समास का उदाहरण नहीं है?
(A) आमरण
(B) शूलपाणि
(C) व्यर्थ
(D) आजन्म
उत्तर: (B) शूलपाणि
25. ‘कामचोर’ शब्द किस समास का उदाहरण है?
(A) कर्म तत्पुरुष
(B) करण तत्पुरुष
(C) अपादान तत्पुरुष
(D) संबंध तत्पुरुष
उत्तर: (C) अपादान तत्पुरुष
26. ‘परमेश्वर’ शब्द किस समास का उदाहरण है?
(A) तत्पुरुष
(B) कर्मधारय
(C) द्विगु
(D) द्वन्द्व
उत्तर: (B) कर्मधारय
33. ‘दानव’ किस संज्ञा का उदाहरण है?
(A) भाववाचक
(B) जातिवाचक
(C) समूहवाचक
(D) व्यक्तिवाचक
उत्तर: (B) जातिवाचक
34. ‘घी’ किस संज्ञा का उदाहरण है?
(A) व्यक्तिवाचक
(B) समूहवाचक
(C) द्रव्यवाचक
(D) भाववाचक
उत्तर: (C) द्रव्यवाचक
35. ‘तालाब’ शब्द किस लिंग का उदाहरण है?
(A) स्त्रीलिंग
(B) पुल्लिंग
(C) उभयलिंग
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (B) पुल्लिंग
36. ‘चिंता’ शब्द किस लिंग का उदाहरण है?
(A) स्त्रीलिंग
(B) पुल्लिंग
(C) उभयलिंग
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (A) स्त्रीलिंग
37. ‘सड़क’ शब्द का बहुवचन रूप है:
(A) सड़कै
(B) सड़कें
(C) सड़काओं
(D) सड़कियाएँ
उत्तर: (B) सड़कें
38. ‘एक पंथ दो काज’ लोकोक्ति का अर्थ है:
(A) एक ही कार्य सिद्ध होना
(B) एक राह पर चलना
(C) एक काम से दूसरा काम हो जाना
(D) राह चलते कार्य करना
उत्तर: (C) एक काम से दूसरा काम हो जाना
39. ‘जो राजगद्दी का अधिकारी हो’ – के लिए एक शब्द है:
(A) अधिराज
(B) यवनराज
(C) युवराज
(D) वीरराज
उत्तर: (C) युवराज
40. ‘विस्तृत’ शब्द का विलोम है:
(A) वृहद
(B) विस्तार
(C) संक्षिप्त
(D) साधारण
उत्तर: (C) संक्षिप्त
41. ‘सम्मुख’ शब्द का विलोम है:
(A) विजाति
(B) विमुख
(C) गोमुख
(D) विफल
उत्तर: (B) विमुख
42. निम्न में कौन विकल्प ‘सोना’ शब्द का पर्यायवाची है?
(A) वनिता, कांता
(B) केशरी, केहरी
(C) कंचन, हेम, कनक
(D) व्याल, फणी
उत्तर: (C) कंचन, हेम, कनक
43. ‘राजा’ शब्द का पर्यायवाची है:
(A) महीप
(B) मनीषी
(C) मृगांक
(D) मुकुंद
उत्तर: (A) महीप
44. रचना की दृष्टि से वाक्य के कितने भेद हैं?
(A) तीन
(B) चार
(C) सात
(D) आठ
उत्तर: (A) तीन
45. ‘विष्णु’ विशेष्य का विशेषण है:
(A) वास्तविक
(B) वैयक्तिक
(C) वैष्णव
(D) वैमानिक
उत्तर: (C) वैष्णव
46. ‘समर’ विशेष्य का विशेषण है:
(A) संक्षेप
(B) सोमरस
(C) सांकेतिक
(D) सामरिक
उत्तर: (D) सामरिक
47. ‘लघु’ विशेष्य का विशेषण है:
(A) लाक्षणिक
(B) लक्ष्य
(C) लाघव
(D) लालसा
उत्तर: (C) लाघव
48. ‘रंगीला’ शब्द में प्रत्यय है:
(A) ला
(B) आ
(C) इला
(D) ईला
उत्तर: (D) ईला
49. ‘मेरठवाला’ शब्द में कौन प्रत्यय है?
(A) आला
(B) वाली
(C) आ
(D) वाला
उत्तर: (D) वाला

50. ‘कड़वाहट’ शब्द में कौन प्रत्यय है?
(A) कड़वा
(B) आहट
(C) हट
(D) वाहट
उत्तर: (B) आहट
51. ‘उत्तम’ शब्द में कौन उपसर्ग है?
(A) उत्
(B) उद्
(C) उ
(D) म
उत्तर: (A) उत्
52. ‘अनमोल’ शब्द में कौन उपसर्ग है?
(A) अ
(B) अन
(C) मोल
(D) आ
उत्तर: (B) अन
53. ‘प्रत्युपकार’ शब्द में कौन उपसर्ग है?
(A) प्र
(B) परि
(C) परा
(D) प्रति
उत्तर: (D) प्रति
54. बनावट के विचार से शब्द के कितने प्रकार हैं?
(A) चार
(B) तीन
(C) दो
(D) पाँच
उत्तर: (B) तीन (रूढ़, यौगिक, योगरूढ़)
55. निम्नलिखित में कौन योगरूढ़ शब्द का उदाहरण है?
(A) गंगाजल
(B) घुड़सवार
(C) पीला
(D) चक्रपाणि
उत्तर: (D) चक्रपाणि
56. ‘सफेद कबूतर’ शीर्षक पाठ के लेखक हैं:
(A) लू शुन
(B) सआदत हसन मंटो
(C) नूयेन क्वांग थान
(D) अंतोन चेखव
उत्तर: (C) नूयेन क्वांग थान
57. ‘जगरनाथ’ शीर्षक पाठ के रचनाकार कौन हैं?
(A) नागार्जुन
(B) त्रिलोचन
(C) केदारनाथ सिंह
(D) अरुण कमल
उत्तर: (C) केदारनाथ सिंह
58. ‘तोड़ती पत्थर’ शीर्षक पाठ के रचनाकार कौन हैं?
(A) नरेश सक्सेना
(B) अरुण कमल
(C) सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
(D) कृष्ण कुमार
उत्तर: (C) सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
59. ‘सूर्य’ शीर्षक के लेखक हैं:
(A) हरिशंकर परसाई
(B) ओदोलिन स्मेकल
(C) कुमार गंधर्व
(D) सत्यजित राय
उत्तर: (B) ओदोलिन स्मेकल
60. ‘कविता की परख’ शीर्षक पाठ के रचनाकार हैं:
(A) प्रेमचंद
(B) कुमार गंधर्व
(C) कृष्ण कुमार
(D) रामचंद्र शुक्ल
उत्तर: (D) रामचंद्र शुक्ल
61. निम्नलिखित में कौन शीर्षक पाठ की साहित्यिक विधा कहानी नहीं है?
(A) गाँव के बच्चों की शिक्षा
(B) पूस की रात
(C) सिक्का बदल गया
(D) भोगे हुए दिन
उत्तर: (A) गाँव के बच्चों की शिक्षा
62. ‘कविता की परख’ शीर्षक पाठ की साहित्यिक विधा है:
(A) कहानी
(B) कविता
(C) निबंध
(D) एकांकी
उत्तर: (C) निबंध
63. निम्न में कौन शीर्षक पाठ के लेखक हरिशंकर परसाई हैं?
(A) सूर्य
(B) एक दीक्षांत भाषण
(C) भोगे हुए दिन
(D) चलचित्र
उत्तर: (B) एक दीक्षांत भाषण
64. ‘आँखों देखा गदर’ नामक पाठ के लेखक हैं:
(A) विष्णुभट्ट गोडसे वरसईकर
(B) भोला पासवान शास्त्री
(C) रामचंद्र शुक्ल
(D) फणीश्वरनाथ रेणु
उत्तर: (A) विष्णुभट्ट गोडसे वरसईकर
65. ‘बहुत दिनों के बाद’ नामक पाठ की साहित्यिक विधा है:
(A) कविता
(B) निबंध
(C) कहानी
(D) नाटक
उत्तर: (A) कविता
66. निम्न में किस उपन्यास के लेखक प्रेमचंद नहीं हैं?
(A) गोदान
(B) गबन
(C) समय सरगम
(D) सेवासदन
उत्तर: (C) समय सरगम
67. लेखक रामचंद्र शुक्ल का जन्म किस प्रदेश में हुआ था?
(A) मध्य प्रदेश
(B) आंध्र प्रदेश
(C) उत्तर प्रदेश
(D) हिमाचल प्रदेश
उत्तर: (C) उत्तर प्रदेश
68. ‘माझा प्रवास’ की मूल भाषा है:
(A) पंजाबी
(B) गुजराती
(C) मराठी
(D) उड़िया
उत्तर: (C) मराठी
69. लता मंगेशकर के पहले किस गायिका का चित्रपट संगीत में अपना जमाना था?
(A) आशा भोंसले का
(B) अनुराधा पौडवाल का
(C) नूरजहाँ का
(D) कविता कृष्णमूर्ति का
उत्तर: (C) नूरजहाँ का
70. सत्यजित राय के पिता का नाम क्या था?
(A) सत्यप्रकाश राय
(B) सुजीत राय
(C) शांतिकिशोर राय
(D) सुकुमार राय
उत्तर: (D) सुकुमार राय
71. कबीर किस काल के कवि हैं?
(A) आदिकाल
(B) भक्तिकाल
(C) रीतिकाल
(D) आधुनिक काल
उत्तर: (B) भक्तिकाल
72. “तुम मेरे ठाकुर मैं तेरी दासी” – यह किसका कथन है?
(A) मीराबाई का
(B) सहजोबाई का
(C) दयाबाई का
(D) महादेवी वर्मा का
उत्तर: (A) मीराबाई का
73. निम्नलिखित में कौन संत कवयित्री थीं?
(A) मीराबाई
(B) महादेवी वर्मा
(C) सहजोबाई
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (C) सहजोबाई
74. निम्नलिखित में कौन सौंदर्य, प्रेम और भक्ति के महान् कवि हैं?
(A) विद्यापति
(B) कबीर
(C) नागार्जुन
(D) अरुण कमल
उत्तर: (A) विद्यापति
75. हिन्दी भाषा और साहित्य में कौन नवजागरण के अग्रदूत थे?
(A) विद्यापति
(B) नरेश सक्सेना
(C) भारतेंदु हरिश्चंद्र
(D) त्रिलोचन
उत्तर: (C) भारतेंदु हरिश्चंद्र
76. ‘भारत-भारती’ किसकी कृति है?
(A) भारतेंदु हरिश्चंद्र
(B) सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
(C) मैथिलीशरण गुप्त
(D) नागार्जुन
उत्तर: (C) मैथिलीशरण गुप्त
77. किसको चंदन भी विषम महसूस होता है?
(A) राधा को
(B) सीता को
(C) पार्वती को
(D) शारदा को
उत्तर: (A) राधा को
78. महाप्राण निराला कैसे कवि थे?
(A) प्रकृति के सुकुमार
(B) विद्रोही और क्रांतिकारी
(C) भक्त
(D) वियोगी
उत्तर: (B) विद्रोही और क्रांतिकारी
79. ‘आधुनिक कबीर’ का सम्मान पानेवाले कवि हैं:
(A) नागार्जुन
(B) त्रिलोचन
(C) केदारनाथ सिंह
(D) नरेश सक्सेना
उत्तर: (A) नागार्जुन
80. हिन्दी कविता में सॉनेट का पर्याय किस कवि को माना जाता है?
(A) भारतेंदु हरिश्चंद्र को
(B) मैथिलीशरण गुप्त को
(C) त्रिलोचन को
(D) अरुण कमल को
उत्तर: (C) त्रिलोचन को