Bihar Board 12th Batchit Objective And Subjective Question 2026: यहां से इंर्पोटेंट ऑब्जेक्टिव सब्जेक्टिव याद करें, @biharboardcm.com

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Bihar Board 12th Batchit Objective And Subjective Question 2026: यहां से इंर्पोटेंट ऑब्जेक्टिव सब्जेक्टिव याद करें, @biharboardcm.com

Bihar Board 12th Batchit Objective And Subjective Question 2026:

1. बातचीत – (बालकृष्ण भट्ट)

1. ‘बातचीत’ शीर्षक निबंध के अनुसार जो कुछ मबाद या धुआँ जमा रहता है, वह भाप बनकर निकल पड़ता है। कैसे? [2021A, I.A.]
(A) बहस करके
(B) झगड़ा करके
(C) बातचीत के जरिए
(D) हँसने से
Ans.(C)

2. ‘जैसा काम वैसा परिणाम’ किस लेखक द्वारा रचित प्रहसन है? [2019C, I.Sc.]
(A) रामधारी सिंह ‘दिनकर’
(B) जयप्रकाश नारायण
(C) बालकृष्ण भट्ट
(D) मोहन राकेश
Ans. (C)

3. बालकुष्ट भट्ट के पिता का क्या नाम था? [2020A, I.Sc.]
(A) देनी प्रसाद भट्ट
(B) बेनी प्रसाद भट्ट
(C) टेनी प्रसाद भट्ट
(D) सैनी प्रसाद भट्ट
Ans. (B)

4. ‘दमयंती स्वयंवर’ किस लेखक की रचना है? [2020A, I.Sc.]
(A) चन्द्रधर शर्मा गुलेरी
(B) मलयज
(C) बालकृष्ण भट्ट
(D) भगत सिंह
Ans. (C)

5. बालकृष्ण भङ्ट की रचना बातचीत क्या है? [2018A, I.A.]
(A) एकांकी
(B) कहानी
(C) यात्रा संस्मरण
(D) ललित निबंध
Ans. (D)

6. बालकृष्ण भट्ट किस युग के निबंधकार थे? [2021A, I.Sc.]
(A) प्रसाद युग
(B) भारतेंदु युग
(C) द्विवेदी युग
(D) स्वातंत्र्योत्तर युग
Ans. (B)

7. मनुष्य की बातचीत का उत्तम तरीका क्या है?
(A) विद्वतापूर्ण बात करना
(B) तर्कपूर्ण बात करना
(C) भीड़ से बात करना
(D) अवाक् होकर अपने से बातचीत करना
Ans. (D)

8. ‘संवाद’ में सबसे महत्त्वपूर्ण क्या है?
(A) तर्क
(B) जिज्ञासा
(C) आत्मीयता
(D) प्रवाहपूर्ण भाषा
Ans. (C)

9. बालकृष्ण भट्ट का जन्म हुआ था-
(A) 23 जून, 1884 को
(B) 23 जून, 1844 को
(C) 20 जुलाई, 1902 को
(D) 18 दिसम्बर, 1834 को
Ans(B)

10. ‘संयोगिता स्वयंबर’ रचना है-
(A) बालकृष्ण भट्ट की
(B) प्रतापनारायण मिश्र की
(C) श्रीनिवास दास की
(D) मैथिलीशरण गुप्त की
Ans. (C)

11. कौन-सी रचना बालकृष्ण भट्ट की नहीं है?
(A) नूतन ब्रह्मचारी
(B) सी अजान एक सुजान
(C) सद्भाव का अभाव
(D) परीक्षा गुरु
Ans. (D)

12. कौन-सी रचना बालकृष्ण भट्ट की है?
(A) रेल का विकट खेल
(B) कछुआ धरम
(C) रेणुका
(D) प्राच्यविद्या
Ans. (A)

13. बालकृष्ण भट्ट ने कौन-सा मासिक पत्र निकाला था?
(A) प्रताप
(B) कर्मवीर
(C) हिन्दी प्रदीप
(D) ज्योत्सना
Ans. (A)

14. ‘बातचीत’ किस विद्या की रचना है?
(A) आलोचना
(B) गीत
(C) शोध
(D) निबंध
Ans. (D)

15. राबिंसन कूसो ने 16 वर्ष के उपरांत किसके मुख से एक बात सुनी?
(A) फ्राइडे के
(B) सन्डे के
(C) एडीसन के
(D) स्टील के
Ans. (A)

16. ‘बातचीत’ शीर्षक निबंध के निबंधकार है-
[2019A, I.Sc.]
(A) जयप्रकाश नारायण
(B) मोहन राकेश
(C) नामवर सिंह
(D) बालकृष्ण भट्ट
Ans.’ (D)

17. बातचीत के माध्यम से बालकृष्ण भट्ट क्या बतलाना चाहते है?
(A) बातचीत की शैली
(B) भाषण की शैली
(C) संवाद की शैली
(D) इनमें से कोई नहीं
Ans. (A)

18. भट्टजी को किसने अँगरेजी साहित्य के एडीसन और स्टील की श्रेणी में रखा है?
(A) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(B) डॉ० नगेंद्र
(C) रामचंद्र शुक्ल
(D) रामविलास शर्मा
Ans. (C)

19. बालकृष्ण भट्ट का निवास-स्थान कौन-सा है?
(A) लखनऊ, उत्तरप्रदेश
(B) इलाहाबाद, उत्तरप्रदेश
(C) मथुरा, उत्तरप्रदेश
(D) वाराणसी, उत्तरप्रदेश
Ans. (B)

20. बालकृष्ण भट्ट ने किस पत्रिका का सम्पादन किया?
(A) आर्यावर्त्त
(B) हुँकार
(C) हिन्दी प्रदीप
(D) पंजाब केसरी
Ans. (C)

21. बालकृष्ण ने ‘हिन्दी प्रदीप’ नामक मासिक पत्रिका निकालना कब प्रारा्भ किया?
(A) 1877
(B) 1888
(C) 1890
(D) 1894
Ans. (A)

22. कौन-सी रचना बालकृष्ण भट्ट द्वारा रचित नहीं है?
(A) पद्मावती
(B) वेणी संहार
(C) मेघदूतम्
(D) मेघनाथ वध
Ans. (C)

23. कौन-सा उपन्यास बालकृष्ण भट्ट द्वारा रचित है?
(A) मैला आँचल
(B) गोदान
(C) सौ अजान एक सुजान
(D) अंतराल
Ans. (C)

24. नाटक के प्रारंभ में होनेवाले मंगल पाठ को क्या कहा जाता है?
(A) भजन
(B) नांदी पाठ
(C) मंगलाचरण
(D) आरती
Ans. (B)

25. रॉबिन्सन क्रसो को कब तक मनुष्य का मुख देखने को नहीं मिला?
(A) 10 वर्ष तक
(B) 12 वर्ष तक
(C) 16 वर्ष तक
(D) 18 वर्ष तक
Ans. (C)

Bihar Board 12th Batchit Objective And Subjective Question 2026
Bihar Board 12th Batchit Objective And Subjective Question 2026

Bihar Board 12th Batchit Objective And Subjective Question 2026: महत्वपूर्ण लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Questions)

1. अगर हममें वाक्शक्ति न होती, तो क्या होता?
उत्तर: यदि हममें वाक्शक्ति (बोलने की शक्ति) न होती, तो यह समस्त सृष्टि ‘गूंगी’ प्रतीत होती। हम अपने सुख-दुख, अनुभव और विचारों को एक-दूसरे से साझा नहीं कर पाते। मनुष्य चुपचाप एक कोने में बैठा रहता और समाज में संवाद का अभाव होता।

2. बातचीत के संबंध में बेन जॉनसन और एडिसन के क्या विचार हैं?

उत्तर: बेन जॉनसन: इनका मानना है कि बोलने से ही मनुष्य के रूप का ‘साक्षात्कार’ होता है (यानी उसके गुण-दोष प्रकट होते हैं)।

एडिसन: एडिसन का मत है कि ‘असल बातचीत’ केवल दो व्यक्तियों के बीच ही हो सकती है, क्योंकि जब दो लोग होते हैं तभी वे अपना दिल एक-दूसरे के सामने खोलते हैं।

3. ‘आर्ट ऑफ कन्वरसेशन’ (Art of Conversation) क्या है?

उत्तर: यह बातचीत करने की एक ऐसी कला है जो यूरोप के लोगों में सर्वाधिक प्रचलित है। इसमें चतुराई के साथ ऐसे प्रसंग छेड़े जाते हैं जिन्हें सुनकर कानों को अत्यंत सुख मिलता है। इसे ‘सुहृद गोष्ठी’ भी कहा जाता है।

4. मनुष्य की बातचीत का उत्तम तरीका क्या हो सकता है?

उत्तर: लेखक के अनुसार बातचीत का सबसे उत्तम तरीका ‘आवाक् होकर अपने आप से बातचीत करना’ है। इसका अर्थ है कि मनुष्य अपने भीतर ऐसी शक्ति विकसित करे जिससे वह स्वयं से संवाद कर सके, ताकि वह क्रोध पर नियंत्रण रख सके और दूसरों को कष्ट न पहुँचाए।

Bihar Board 12th Batchit Objective And Subjective Question 2026: महत्वपूर्ण दीर्घ उत्तरीय / व्याख्यात्मक प्रश्न 

5. “बातचीत” निबंध का सारांश लिखिए।
संकेत: इस उत्तर में आपको बालकृष्ण भट्ट के विचारों को स्पष्ट करना होगा। उन्होंने बताया है कि ईश्वर ने मनुष्य को ‘वाक्शक्ति’ का वरदान दिया है। बातचीत से मनुष्य का मन हल्का और स्वच्छ हो जाता है। बातचीत की विभिन्न शैलियों (दो व्यक्तियों के बीच, तीन या चार के बीच, और ‘आर्ट ऑफ कन्वरसेशन’) का वर्णन करें। अंत में, स्व-संवाद (स्वयं से बात करना) को सर्वश्रेष्ठ बताएं।

6. सप्रसंग व्याख्या करें: “सच है, जब तक मनुष्य बोलता नहीं, तब तक उसका गुण-दोष प्रकट नहीं होता।”

प्रसंग: प्रस्तुत पंक्ति बालकृष्ण भट्ट द्वारा रचित निबंध ‘बातचीत’ से ली गई है।
व्याख्या: लेखक कहते हैं कि मनुष्य के चुप रहने तक उसके स्वभाव और चरित्र का पता नहीं चलता। जैसे ही वह बोलता है, उसकी भाषा, संस्कार और बुद्धि का परिचय मिल जाता है। बोलना मनुष्य के आंतरिक व्यक्तित्व को बाहर लाने का माध्यम है।

Graduation Pass Scholarship Status 2025 Check: यहाँ देखें बिहार ग्रेजुएशन पास स्कॉलरशिप 2025 का एप्लीकेशन स्टेटस ऐसे कर चेक @biharboardcm.com

Leave a Comment