Bihar Board 12th Biology Subjective 2027: वही Question पर है जो परीक्षा में आएगा। @biharboardcm.com
Bihar Board 12th Biology Subjective 2027:
प्रश्न 1. कलिका तथा पत्र प्रकलिका को उदाहरण की सहायता से परिभाषित कीजिए ।
उत्तर- कलिका में पर्व अविकसित अवस्था में रहते हैं और अपरिपक्व पत्तियों के एकत्र होने से ढके रहते हैं। अधिकतर पौधों में कलिकाएँ शाखा, फूल और पत्ति से परिणत होती रहती है। जैसे-बालकाट आदि कुछ पौधों में कक्षीय कलिकाएँ जो पत्ती के पार्श्व भाग में होती है
रूपांतरण से फूलकर मांसल हो जाती है इन्हें पत्र प्रकलिका कहते है जैसे-जंगली रतालू इत्यादि ।
प्रश्न 2. द्विविखण्डन तथा बहु-विखण्डन को उदाहरण के साथ बताइए ।
उत्तर- द्विविखण्डन- जब कोई जीव एक ही विभाजन से दो संतानें उत्पन्न करे तो इस प्रकार के अलैंगिक जनन को द्विविखण्डन कहते हैं। जैसे-अमीबा में ।
बहुविखण्डन- जब किसी जीव के कोशिका में केन्द्रक विभाजित होकर दो से अधिक पुत्र कोशिकाओं को जन्म देता है जिससे दो से अधिक संतानें जन्म लेते हैं तो इसे बहु विखण्डन कहते हैं। जैसे-जैसे अमीबा में
प्रश्न 3. कितने प्रकार के प्रतिबंधन एंजाइम होते हैं ? उनके नाम लिखिए ।
उत्तर- लगभग 900 से अधिक प्रतिबंधन एंजाइमों का विवरण प्राप्त है इनमें से मुख्य प्रतिबंधन एंजाइम निम्नलिखित हैं-
(i) EcoRI
(ii) Bam HI
(iii) Hind III
प्रश्न 4. निम्नांकित को परिभाषित करें :
A. क्लोनिंग स्थल
B. माइक्रोइंजेक्शन
उत्तर- (A) क्लोनिंग स्थल-विजातीय DNA को जोड़ने के लिए प्रयुक्त किए जा रह प्रतिबंधन एंजाइम के लिए संवाहक में कुछ ही पहचान स्थल होते हैं जैसे संवाहक PBR 322 में स्थित टेट्रासाइक्लोन प्रतिरोधी जीन के Bam HI पर विजातीय DNA को जोड़ा जा सकता है।
(B) माइक्रोइंजेक्शन-माइक्रोपिपेट के माध्यम से किसी सेल या टिशु में प्रतिबंधन DNA को इंजेक्ट किया जाता है।
प्रश्न 5. प्राणियों में व्यवहारिक अनुकूलन पर टिप्पणी लिखिए ।
उत्तर-जीवों में एक ऐसा गुण विकसित होता है जो संरचना एवं कार्यिकी की विशेषताओं और के द्वारा वातावरण विशेष में रहने की क्षमता प्रदान करता है। जैसे- हमारी आंखों के सामने तेज प्रकाश आता है तब हमारी पुतलियाँ संकुचित हो जाती है ताकि तेज प्रकाश से आँख के अंदर की संरचना प्रभावित न हो।
प्रश्न 6. बन्ध्याकरण से क्या समझते हैं ? किन्हीं दो विधियों के नाम बताएँ ।
उत्तर- कृत्रिम विधि से संतानों की उत्पति को नियंत्रित करना या रोधक साधन द्वारा अंडाणु तथा शुक्राणु को परस्पर मिलने से रोका जाना, बन्ध्याकरण कहलाता है । दो विधि निम्न हैं-
(i) अंत: गर्भाशयी युक्ति (IUD)
(ii) प्टयूब्रेक्टोमी या स्त्री नसबंदी
प्रश्न 7. किन्हीं चार आनुवंशिक रोगों के नाम बताएँ
उत्तर- (i) हीमोफिलिया
(ii) वर्णांधता
(iii) सिकल सेल एनिमिया
(iv) थैलेसीमिया
प्रश्न 8. निम्नांकित को परिभाषित कीजिए
A. सहप्रभाविता
B. अपूर्ण प्रभाविता
C. प्रभावी
D. अप्रभावी
उत्तर- (A) सहप्रभाविता-जब किसी जीव में ऐलील के जोड़े के बीच का संबंध प्रभावी या अप्रभावी न हो बल्कि दोनों का प्रभाव F, संकरों पर एक साथ पड़ता हो तो ऐसी स्थिति को सहप्रभाविता कहते हैं ।
(B) अपूर्ण प्रभाविता-जब विपरीत जोड़ों के गुणों में एक लक्षण दूसरे लक्षण के उपर अपूर्ण एक से प्रभाव दिखाता है तो इसे अपूर्ण प्रभाविता कहते हैं जैसे गुल अब्बास के लाल फूल और सफेद फूल वाले पौधों का क्रॉस करेंगे तो गुलाबी फूल वाले पौधे होते हैं
(C) प्रभावी- जब दो विपरीत ऐलील किसी जीव में एक साथ आते हैं तब उनमें से केवल एक माध्य रूप से दिखाई पड़ता है। दिखाई देनेवाले लक्षण को प्रभावी कहते हैं ।
(D) अप्रभावी- जब दो विपरीत ऐलील किसी जीव में एक साथ आते हैं तो उनमें से एक लक्षण दबा हुआ रह जाता है जिसे अप्रभावी कहते हैं ।
प्रश्न 9. ओपेरॉन को परिभाषित कीजिए तथा इसके संघटक जीनों का नाम बताइये ।
उत्तर- ऑपेरॉन जीनो का एक समन्वित समूह है जो एक साथ डी एन ए पर अनुलेखित होते हैं एवं किसी चयापचायी मार्ग का इकाई की तरह नियंत्रण करते हैं इसमें संघटक जीन्स निम्नलिखित है-
(i) नियंत्रक जीन
(ii) प्रोमोटर जीन
(iii) ऑपेरेटर जीन
(iv) संरचनात्मक जीन
प्रश्न 10. विभिन्न प्रकार के आर एन ए के नाम बताइये ।
उत्तर – RNA निम्नलिखित प्रकार के होते हैं-
(i) संदेशवाहक आर एन ए (mRNA)
(ii) स्थानांतरण आर एन ए (tRNA)
(iii) राइबोसोमल आर एन ए (rRNA)
प्रश्न 11. जीन कोश से क्या समझते हैं ?
उत्तर- एक जीन में पाये जाने वाले सभी जीन को जीन-समूह (Gene pool) कहा जाता है।
प्रश्न 12. अपसारी तथा अभिसारी विकास में अंतर बताएँ ।
उत्तर- अपसारी विकास-दो नजदीकी आबादी के बीच भिन्नता के कारण विभिन्न प्रजातियों का विकास होता है। अभिसारी विकास-जब एक से अधिक अनुकूली विकिरण एक अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्र में प्रतिनिधित्व करते हैं तो इसे अभिसारी विकास कहा जाता है।
प्रश्न 13. तीन संकटापन्न जातियों की श्रेणियों को उदाहरण सहित परिभाषित कीजिए ।
उत्तर- ये निम्नलिखित है (i) सुभेद्य (vulnerable)- ये ऐसे स्मेसीज है जिनको निकट भविष्य में विलुप्त होने का खतरा है जैसे-ब्लैक डक, याक, इत्यादि
(ii) दुर्लभ (Rare)- इन श्रेणी के स्पीसीज की संख्या अत्यंत कम हो गयी है तथा विलुप्त होने का खतरा सदैव बना रहता है। जैसे हॉर्न बिल,
हिमालयन ब्राउन बियर ।
(iii) आपत्तिग्रस्त (Threatened) – संकटग्रस्त और सुभेद्य दोनों श्रेणियों में रखे गये पौधों को आपत्तिग्रस्त स्पीशीज कहा गया है। जैसे- एंजल शार्क, एसिपन पहाड़ी गोरिल्ला ।
प्रश्न 14. पीड़क प्रतिरोधी पौधा क्या है ? संक्षिप्त विवरण दीजिए।
उत्तर- बीटी कपास एक पीड़क प्रतिरोधी पौधा है यह एक ट्रांसजेनिक पौधा है जिसमें वीटी जीन होता है जो ट्रॉक्सिन का श्राव करता है जिससे पीड़क मर जाते हैं। इससे कृषि उत्पादन बढ़ जाता है।
प्रश्न 15. खाद्य श्रृंखला से क्या समझते हैं ? किन्हीं दो प्रकार की खाद्य श्रृंखला का नाम बताइए ।
उत्तर- खाद्य श्रृंखला वैसे जीवों का समूह है जिसमें एक जीव श्रृंखला में अपने से ठीक नीचे स्थित जीव को खाता है तथा स्वयं उसी श्रृंखला में अपने से उपर स्थित जीव द्वारा खाया जाता है। जैसे-ग्रास हॉपर, मेढ़क, सर्प तथा गिद्ध एक आहार श्रृंखला बनाते हैं
(ii) जलीय पारिस्थितिक तंत्र में शैवाल, जंतु प्लवक, छोटी मछली, ब मछली एक आहार श्रृंखला का निर्माण करते हैं।
प्रश्न 16. निम्नांकित रोगों के रोगजनक का नाम लिखिए ।
A. अमीबियासिस
B. मलेरिया
C. एस्कारियासिस
D. न्यूमोनिया
उत्तर- (A) एंट अमीबा हिस्टो लिटिका (Entamoeba histolytica)
(B) प्लैजमोडियम वाइवेक्स (Plasmodium vivax)
(C) ऐस्कैरिस लुम्बीकवाइडिस (Ascaris lumbricoides) हैं ?
(D) स्ट्रेप्टोकोकस न्युमोनी (Streptococcus pneumoniae)
प्रश्न 17. जैव उर्वरक किस प्रकार से मृदा की उर्वरता को बढ़ाते हैं
उत्तर- जैव उर्वरक के उपयोग से मृदा की उर्वरा शक्ति में वृद्धि होती है। जैसे नील हरित शैवाल की कई जातियाँ ऐसी होती है जो वायुमंडल से नाइट्रोजन गैस को ग्रहण कर नाइट्रोजन यौगिक बनाता है। यह प्रति हेक्टेयर 20-30 किलोग्राम नाइट्रोजन स्थिरीकृत करता है। इसी प्रकार जीवाणु जैसे राइजोबियम वायुमंडल से नाइट्रोजन स्थिरीकृत करता है।
प्रश्न 18. मीथेन के स्रोत एवं दुष्प्रभाव को बताइए ।
उत्तर- जीवों द्वारा अपनी चयापचयी क्रियाओं के दौरान मीथेन गैस मुक्त मुक्त होती है। गाँव में जानवरों के गोबर से भी मिथेन गैस उत्पन्न होता है। वातावरण में मीथेन गैस फैलने से क्लाइमेट चेंज हो सकता है।
प्रश्न 19. पुंकेसर तथा स्त्रीकेसर को चित्र की सहायता से परिभाषित कीजिए ।
उत्तर- पुंकेसर (stamen ) – पुमंग फूल की नर जनन-भ्रम (male reproductive whorl) होता है और पुंकेसरों (stamens) से मिलकर बनता है। प्रत्येक पुंकेसर तीन भागों से मिलकर बना होता है-पुंतंतु (filament), योजी (connective) तथा परागकोष (anther)। पुंतंतु एक पतला-सा डंठल होता है जिसके अंतिम सिरे पर एक संरचना होती है जिसे परागकोष कहते हैं
प्रश्न 20. दो शर्करा उत्पादक पौधे का वैज्ञानिक नाम बताइए ।
उत्तर- (i) सेकेरम बारबेरी (Saccharum barberi)
(ii) सेकेरम ऑफिसिनेरम (Saccharum officinarum)