Bihar Board 12th Usne Kaha Tha Objective And Subjective Question 2026: (उसने कहा था), Chepter-2 Objective और Subjective Question, @biharboardcm.com
Bihar Board 12th Usne Kaha Tha Objective And Subjective Question 2026:
2. उसने कहा था – चंद्रधर शर्मा गुलेरी
1. हिन्दी कहानी के विकास में ‘मील के पत्थर’ कौन-सी कहानी मानी जाती है? [2021A, I.Sc.]
(A) उसने कहा था
(B) पंच परमेश्वर
(C) पुरस्कार
(D) मंगर
Ans. (A)
2. ‘तेरी कुड़माई हो गई’ का किस कहानी से संबंध है? [2021A, I.Sc.]
(A) रोज
(B) उसने कहा था
(C) तिरिछ
(D) जूठन
Ans. (B)
3. ‘बिना फेरे घोड़ा बिगड़ता है और बिना लड़े सिपाही’-यह पंक्ति किस कहानी में है? [2021 A, I.A.]
(A) रोज
(B) ओ सदानीरा
(C) एक लेख और एक पत्र
(D) उसने कहा था
Ans. (D)
4. ‘बुद्ध का काँटा’ रचना है-[2019 C, I.Sc.]
(A) बालकृष्ण भट्ट की
(B) चंद्रधर शर्मा गुलेरी की
(C) जयप्रकाश नारायण की
(D) नामवर सिंह की
Ans. (B)
5. ‘चंद्रधर शर्मा गुलेरी’ किस शती के प्रमुख लेखक थे?
[2019 C, I.Sc.]
(A) 15 वीं सती
(B) 16 वीं सती
(C) 19 वीं सती
(D) 20 वीं सती
Ans. (D)
6. गुलेरी जी ने कुल कितनी कहानियाँ लिखी?[2019 C, I.Sc.]
(A) एक
(B) दो
(C) तीन
(D) चार
Ans. (C)
7. ‘उसने कहा था’ कहानी का नायक है-[2019 A, I.Sc.]
(A) लहना सिंह
(B) बोधा सिंह
(C) बजीरा सिंह
(D) हजारा सिंह
Ans. (A)
8. निम्न में से कौन-सी रचना गुलेरी जी की नहीं है? [2020 A, I.Sc.]
(A) सुखमय जीवन
(B) बुद्ध का काँटा
(C) उसने कहा था
(D) हारे को हरिनाम
Ans. (D)
9. ‘उसने कहा था’ कहानी है-
[2020 A, I.Sc.]
(A) युद्ध की कहानी
(B) दिव्य-प्रेम की कहानी
(C) प्रेम पर बलिदान होने की कहानी
(D) इनमें से सभी
Ans. (D)
10. ‘उसने कहा था’ कहानी में किस शहर का चित्रण है? ” [2019 C,I.Sc.; ” 2020″ A,I.A.] ”
(A) अमृतसर
(B) लुधियाना
(C) जयपुर
(D) लखनऊ
Ans. (A)
11. लहना सिंह के गाँव का क्या नाम है?
(A) मगरे
(B) माँझे
(C) कटरा
(D) तेलघरिया
Ans. (B)
12. लहना सिंह किस पद पर था?
(A) सूबेदार के
(B) लेफ्टिनेंट के
(C) जमादार के
(D) मेजर के
Ans. (C)
13. लहना सिंह की मृत्यु किसकी गोद में हुई ?
(A) कीरत सिंह
(B) वजीरा सिंह
(C) अतर सिंह
(D) महीप सिंह
Ans. (B)
14. पलटन का विदूषक कौन था?
(A) हजारा सिंह
(B) मुख्तार सिंह
(C) वजीरा सिंह
(D) कुलदीप सिंह
Ans. (C)
15. सूबेदार हजारा सिंह के लड़के का नाम था-
(A) बोधा सिंह
(B) महा सिंह
(C) कीरत सिंह
(D) जगधारी सिंह
Ans. (A)
16. भारतीय सिपाहियों का किसके साथ संघर्ष हुआ था?
(A) फ्रांसीसियों के साथ
(B) तुर्कों के साथ
(C) अँगरेजों के साथ
(D) जर्मनी के साथ
Ans. (D)
17. जर्मन ‘लपटन’ को किसने मार गिराया?
[2020″ ” A, I.A.]
(A) सूबेदार ने
(B) बोधा सिंह ने
(C) लहना सिंह ने
(D) वजीरा सिंह ने
Ans. (C)
18. सिख राइफल्स के जमादार लहना सिंह का नम्बर क्या था?
(A) 77
(B) 105
(C) 180
(D) 72
Ans. (A)
19. सरकार ने सूबेदार को जमीन कहाँ दी है?
(A) संजलपुर में
(B) अलावलपुर में
(C) जलालपुर में
(D) लायलपुर में
Ans. (D)
20. गुलेरीजी का जन्म हुआ था-
(A) हरियाणा में
(B) जयपुर (राजस्थान) में
(C) काँगड़ा (हिमाचल प्रदेश)
(D) गुजरात में
Ans. (B)
21. ‘सुखमय जीवन’ किसकी रंचना है?
(A) चंद्रधर शर्मा ‘गुलेरी’
(B) देवकीनंदन खत्री
(C) गोपाल राम गहमरी
(D) बालकृष्ण
Ans. (A)
22. ‘उसने कहा था’ कहानी कब प्रकाशित हुई?
(A) 1913 में
(B) 1912 में
(C) 1915 में
(D) 1900 में
Ans. (C)
23. ‘कछुआ धर्म’ किसकी कृति है?
(A) प्रताप नारायण मिश्र
(B) बालकृष्ण भट्ट
(C) रामचंद्र शुक्ल
(D) चंद्रधर शर्मा ‘गुलेरी’
Ans. (D)
24. ‘पुरानी हिंदी’ रचता है-
(A) रामचंद्र शुक्ल की
(B) हजारी प्रसाद द्विवेदी की
(C) नामवर सिंह की
(D) चंद्रधर शर्मा ‘गुलेरी’ की
Ans. (D)
25. कौन-सा निबंध गुलेरी रचित नहीं है?
(A) ‘देवानांप्रिय’
(B) ‘मजदूरी और प्रेम’
(C) ‘पुरानी हिंदी’
(D) ‘मोरसि मोहि कुठाँव’
Ans. (B)
26. ‘कुड़माई’ का क्या अर्थ होता है?
(A) मँगनी
(B) विवाह
(C) कड़वी बात
(D) दहेज
Ans. (A)
27. बोधा कौन था?
(A) हजारा सिंह का भाई
(B) लहना सिंह का भाई
(C) वजीरा सिंह का भाई
(D) सूबेदार हजारा सिंह का बेटा
Ans. (D)
28. चंद्रधर शर्मा गुलेरी की कहानी कौन-सी है?[2021″ ” A,I.Sc.]
(A) ‘जूठन’
(B) ‘रोज’
(C) ‘उसने कहा था’
(D) ‘तिरिछ’
Ans. (C)
29. कौन-सी कहानी चंद्रधर शर्मा गुलेरी की लिखी हुई नहीं है?
(A) ‘सुखमय जीवन’
(C) ‘उसने कहा था’
(B) ‘बुद्धू का काँटा’
(D) ‘कफन’
Ans. (D)
30. गुलेरीजी किस गाँव के मूल निवासी थे?
(A) फतहपुर
(B) गुलेर
(C) मरेर
(D) None Of these
Ans. (B)

Bihar Board 12th Usne Kaha Tha Objective And Subjective Question 2026 : लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Questions)
प्रश्न: 1.’उसने कहा था’ कहानी कितने भागों में बँटी हुई है और कितने भागों में युद्ध का वर्णन है?
उत्तर: यह कहानी कुल पाँच भागों में बँटी हुई है। इसके तीन भागों (दूसरे, तीसरे और चौथे भाग) में युद्ध के दृश्यों का सजीव वर्णन किया गया है।
प्रश्न:2. लहना सिंह का परिचय अपने शब्दों में दें।
उत्तर: लहना सिंह इस कहानी का नायक है। वह ब्रिटिश सेना की 77 सिख राइफल्स में जमादार है। वह एक साहसी, चतुर, कर्तव्यनिष्ठ और प्रेम की मर्यादा रखने वाला व्यक्ति है। बचपन के अपने निश्छल प्रेम को निभाने के लिए वह अपने प्राणों की आहुति दे देता है।
प्रश्न:3. सूबेदारनी ने लहना सिंह से क्या कहा था?
उत्तर: सूबेदारनी ने लहना सिंह को पहचान लिया और उससे कहा कि जिस तरह बचपन में तुमने घोड़े की लातों से मेरी जान बचाई थी, उसी तरह युद्ध के मैदान में मेरे पति (सूबेदार हजारा सिंह) और इकलौते बेटे (बोधा सिंह) की रक्षा करना। उसने लहना के आगे अपना आँचल पसारकर अपने परिवार की “भिक्षा” माँगी थी।
प्रश्न: 4.”कल देखते नहीं, यह रेशम से कढ़ा हुआ सालू!”—इस कथन का लहना सिंह पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर: जब अमृतसर के बाजार में उस लड़की ने यह कहा, तो लहना सिंह को गहरा धक्का लगा। वह सुध-बुध खो बैठा और घर लौटते समय रास्ते में किसी को नाली में धकेला, तो किसी के छाबड़ी वाले से टकरा गया। इससे पता चलता है कि वह उस लड़की से सच्चा प्रेम करता था।
Bihar Board 12th Usne Kaha Tha Objective And Subjective Question 2026: दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Questions)
प्रश्न:1. ‘उसने कहा था’ कहानी की विशेषताओं पर प्रकाश डालें।
उत्तर: यह कहानी हिंदी साहित्य में ‘मील का पत्थर’ मानी जाती है। इसकी मुख्य विशेषताएँ हैं:
फ्लैशबैक तकनीक: यह हिंदी की पहली कहानी है जो पूर्वदीप्ति (Flashback) शैली में लिखी गई है।
प्रेम और कर्तव्य का समन्वय: इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक सैनिक अपने बचपन के प्रेम के वचन को निभाने के लिए अपने कर्तव्य पथ पर अडिग रहता है।
युद्ध का चित्रण: प्रथम विश्वयुद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित यह कहानी युद्ध की विभीषिका और सैनिकों के मनोविज्ञान को दर्शाती है।
प्रश्न:2. कहानी के शीर्षक ‘उसने कहा था’ की सार्थकता स्पष्ट करें।
उत्तर: कहानी का पूरा घटनाक्रम सूबेदारनी द्वारा कहे गए उन शब्दों के इर्द-गिर्द घूमता है जो उसने लहना सिंह से विदा होते समय कहे थे। लहना सिंह ने अपनी जान की परवाह न करते हुए सूबेदारनी के पति और पुत्र की रक्षा की। अंत समय में भी उसके मन में यही बात थी कि उसने वह कर दिया जो “उसने (सूबेदारनी ने) कहा था।” अतः यह शीर्षक अत्यंत सटीक और मर्मस्पर्शी है।