Bihar Board 12th Sampurn Kranti Objective And Subjective Question 2026: संपूर्ण क्रांति, Chepter-3 Objective और Subjective Question, @biharboardcm.com
Bihar Board 12th Sampurn Kranti Objective And Subjective Question 2026:
(3)सम्पूर्ण क्रांति – जय प्रकाश नारायण
1. ‘दलविहीन लोकतंत्र’ किसके मूल उद्देश्यों में है? [2021A, I.A.]
(A) साम्यवाद
(B) मार्क्सवाद तथा लेनिनवाद
(C) समाजवाद
(D) अधिनायकवाद
Ans. (B)
2. ‘जयप्रकाश नारायण’ के बचपन का नाम क्या था? [2020A, I.Sc.]
(A) ददन
(B) बबन
(C) बाउल
(D) दीना
Ans. (C)
3. किसने कहा था-“अभी न जाने कितने मीलों इस देश की जनता को जाना है “?
(A) महात्मा गाँधी
(B) डॉ०० राजेंद्र प्रसाद
(C) जवाहरलाल नेहरू
(D) लालबहादुर शास्त्री
Ans. (C)
4. किस अस्पताल में ‘दिनकर’ का निधन हुआ था?
(A) अपोलो अस्पताल
(B) श्रीराम नर्सिग होम
(C) पी०एम०सी०एच०, पटना
(D) विलिंगडन नर्सिग होम
Ans. (D)
5. जयप्रकाश नारायण को किसका दलाल कहा गया? [2020A, I.A.]
(A) रूस
(B) ब्रिटेन
(C) जापान
(D) अमेरिका
Ans. (D)
6. जयप्रकाश नारायण के स्वास्थ्य पर निगरानी रखनेवले डॉक्टर का नाम था-
(A) डॉ० रहमान
(B) डॉ० इरफान
(C) डॉ० मकबूल
(D) डॉ० एजाज
Ans. (A)
7. जयप्रकाश जी को किसका भाषण सुनकर अमेरिका जाने की प्रेरणा मिली?
(A) स्वामी रामतीर्थ
(B) स्वामी सत्यदेव
(C) स्वामी विवेकानंद
(D) स्वामी सहजानंद
Ans. (B)
8. फ्री प्रेस के मालिक कौन थे?
(A) आत्मानंदजी
(B) शिवानंद गोस्वामी
(C) सदानंद जी
(D) शारदानंद गुप्त
Ans. (C)
9. ‘ब्रेन ऑफ बांबे’ किसे कहा जाता था?
(A) उमाशंकर दीक्षित को
(B) शीला दीक्षित को
(C) सुरेन्द्र दीक्षित को
(D) हुदयनारायण दीक्षित को
Ans. (A)
10. जयप्रकाश नारायण ने आई०एस-सी० की परीक्षा कहाँ से पास की?
(A) पटना कॉलेज
(B) पटना साइंस कॉलेज
(C) हिन्दु विश्वविद्यालय
(D) बिहार विद्यापीठ
Ans. (D)
11. लेनिन की मृत्यु कब हुई थी?
(A) 1925 में
(B) 1932 में
(C) 1938 में
(D) 1924 में
Ans. (D)
12. जयप्रकाशजी मार्क्सवादी कब बने?
(A) 1928 में
(B) 1927 में
(C) 1938 में
(D) 1924 में
Ans. (D)
13. फणीश्वरनाथ रेणु’ की पुस्तक है-
(A) सत्यकाम
(B) कुरुक्षेत्र
(C) उस जनपद का कवि हूँ
(D) मैला आँचल
Ans. (D)
14. 1974 में बिहार प्रदेश के मुख्यमंत्री कौन थे?
(A) कृष्णवल्लभ सहाय
(B) अब्दुल गफूर
(C) अनुग्रहनारायण सिंह
(D) महामाया प्रसाद
Ans. (B)
15. किसे ‘लोकनायक’ के नाम से जाना जाता है?
(A) महात्मा गाँधी को
(B) जयप्रकाश नारायण को
(C) महाकवि जायसी को
(D) बाल गंगाधर तिलक को
Ans. (B)
16. जयप्रकाश नारायण का जन्म कब हुआ था?
(A) 11 अक्टूबर, 1902 को
(B) 8 अक्टूबर, 1904 को
(C) 8 सितंबर, 1903 को
(D) 18 अक्टूबर, 1902 को
Ans. (A)
17. जयप्रकाश नारायण की पत्नी का नाम था-
(A) लीलावती देवी
(B) अमरावती प्रभा
(C) प्रभावती देवी
(D) प्रभा सिन्हा
Ans. (C)
18. ‘रिकंस्ट्रक्शन ऑफ इंडियन पॉलिटी’ किसकी रचना है?
[2020A, I.Sc.]
(A) जवाहरलाल नेहरू
(B) राममनोहर लोहिया
(C) मदनमोहन मालवीय
(D) जयप्रकाश नारायण
Ans. (D)
19. प्रजा सोशलिस्ट पार्टी का गठन कब हुआ?
(A) 1952 में
(B) 1949 में
(C) 1947 में
(D) 1962 में
Ans. (A)
20. जयप्रकाश नारायण को ‘भारत रत्न’ की उपाधि दी गई-
(A) 1990 में
(B) 1998 में
(C) 1978 में
(D) 1974 में
Ans. (B)
21. जयप्रकाश नारायण को भारत की जनता किस नाम से याद करती है?
(A) ‘समाजनायक’
(B) ‘देशनायक’
(C) ‘लोकनायक’
(D) ‘जननायक’
Ans. (C)
22. जयप्रकाश नारायण ने ‘संपूर्ण क्रांति’ वाला ऐतिहासिक भाषण कहाँ और कब दिया था?
(A) इलाहाबाद में 5 जून 1977 को
(B) राँची में 5 जून 1975 को
(C) जमशेदपुर में 5 जून 1973 को
(D) पटना में 5 जून 1974 को
Ans. ( D)
23. जयप्रकाश नारायण के बचपन का क्या नाम था?
(A) बिट्टु
(B) किट्टू
(C) बाउल
(D) मोनू
Ans. (C)
24. जयप्रकाश नारायण ने किस साल छात्र आंदोलन का नेतृत्व किया था? [2020A, I.Sc.]
(A) 1973 ई० में
(B) 1976 ई० में
(C) 1974 ई० में
(D) None of these
Ans. (C)
25. जयप्रकाश नारायण के पिताजी का क्या नाम था? [2021A, I.Sc.]
(A) दीनदयाल
(B) हरसूदयाल
(C) रामदयाल
(D) सर्वेशदयाल
Ans. (B)
26. जयप्रकाश नारायण रचित पाठ का नाम क्या है?
(A) उसने कहा था
(B) जूठन
(C) सम्पूर्ण क्रांति
(D) शिक्षा
Ans. (C)
27. ‘सम्पूर्ण क्रांति’ क्या है?
(A) निबन्ध
(B) भाषण
(C) कहानी
(D) इनमें से कोई नहीं
Ans. (B)
28. ‘सम्पूर्ण क्रांति’ किसकी रचना है?
[2019A, I.Sc.]
(A) राम मनोहर लोहिया
(B) डॉ० अम्बेडकर
(C) कर्पूरी ठाकुर
(D) जयप्रकाश नारायण
Ans. (D)
29. ‘सम्पूर्ण क्रांति’ पाठ में दिया गया भाषण किसका है?
(A) जयप्रकाश नारायण का
(B) रामधारी सिंह दिनकर का
(C) भगत सिंह का
(D) इनमें किसी का नहीं
Ans. (A)
30. जयप्रकाश नारायण का जन्म कहाँ हुआ था?
[2019C, I.Sc.]
(A) राघोपुर दियारा
(B) सिताब दियारा
(C) बलिया
(D) छपरा
Ans. (B)

Bihar Board 12th Sampurn Kranti Objective And Subjective Question 2026: लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Subjective Questions)
प्रश्न 1: जयप्रकाश नारायण के अनुसार ‘सम्पूर्ण क्रांति’ का क्या अर्थ है?
उत्तर: जयप्रकाश नारायण के लिए ‘सम्पूर्ण क्रांति’ का अर्थ केवल राजनीतिक परिवर्तन नहीं, बल्कि समाज के हर क्षेत्र—आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक—में आमूल-चूल परिवर्तन था। वे एक ऐसे समाज की स्थापना करना चाहते थे जहाँ कोई शोषण न हो और लोकतंत्र की जड़ें सीधे जनता से जुड़ी हों।
प्रश्न 2: भ्रष्टाचार की जड़ क्या है? जे.पी. ने इसे दूर करने के लिए क्या सुझाव दिए?
उत्तर: जे.पी. के अनुसार भ्रष्टाचार की मुख्य जड़ चुनाव की दोषपूर्ण प्रणाली और उसमें होने वाला बेतहाशा खर्च है।
सुझाव:- चुनाव के खर्चों में भारी कटौती की जाए।
जनता और छात्रों की ‘संघर्ष समितियाँ’ बनाई जाएँ जो प्रतिनिधियों पर अंकुश रखें।
प्रतिनिधियों को वापस बुलाने (Right to Recall) का अधिकार जनता के पास होना चाहिए।
प्रश्न 3: बापू और नेहरू की किस विशेषता का उल्लेख जयप्रकाश नारायण ने अपने भाषण में किया है?
उत्तर: जे.पी. ने बताया कि बापू (महात्मा गांधी) महान थे क्योंकि वे आलोचना सहने की शक्ति रखते थे। जब जे.पी. उनकी बातों से असहमत होते थे, तो बापू बुरा नहीं मानते थे बल्कि प्रेम से समझाते थे। नेहरू जी के बारे में उन्होंने कहा कि वे उन्हें ‘भाई’ मानते थे और नेहरू जी भी जे.पी. का बहुत सम्मान करते थे, भले ही दोनों के राजनीतिक विचारों में मतभेद रहे हों।
प्रश्न 4: दलविहीन लोकतंत्र और मार्क्सवाद में क्या संबंध है?
उत्तर: जयप्रकाश नारायण के अनुसार ‘दलविहीन लोकतंत्र’ मार्क्सवाद और लेनिनवाद के मूल उद्देश्यों में से एक है। मार्क्सवाद कहता है कि जैसे-जैसे समाज साम्यवाद (Communism) की ओर बढ़ेगा, राज्य (State) का अस्तित्व समाप्त होता जाएगा और अंततः एक ‘राज्यविहीन और दलविहीन’ समाज की स्थापना होगी।
प्रश्न 5: ‘अन्याय और अनीति’ के विरुद्ध संघर्ष समितियों की क्या भूमिका होनी चाहिए?
उत्तर: जे.पी. चाहते थे कि ‘जन संघर्ष समितियाँ’ केवल चुनाव तक सीमित न रहें। उनका मुख्य कार्य समाज में हो रहे हर प्रकार के अन्याय, घूसखोरी और पुलिस के अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाना होना चाहिए। ये समितियाँ गाँव और मोहल्लों में जनता की शक्ति का केंद्र बनें।