Bihar Board 12th Ardhnarishwar Objective And Subjective Question 2026: अर्धनारीश्वर, Chepter-4 Objective और Subjective Question, @biharboardcm.com

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Bihar Board 12th Ardhnarishwar Objective And Subjective Question 2026: अर्धनारीश्वर, Chepter-4 Objective और Subjective Question, @biharboardcm.com

Bihar Board 12th Ardhnarishwar Objective And Subjective Question 2026:

अर्धनारीश्वर Chepter-4 Objective Question

1. ‘अर्धनारीश्वर’ पाठ के लेखक कौन है ?

(A) नामवर सिंह
(B) रामधारी सिंह ‘दिनकर’
(C) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(D) रामचन्द्र शुक्ल
Answer ⇒ (B)
2. रामधारी सिंह “दिनकर’ की रचना कौन-सी है ?

(A) उसने कहा था
(B) जूठन
(C) तिरिछ
(D) अर्धनारीश्वर
Answer ⇒ (D)
3. दिनकर जी का जन्म बिहार के किस जिले में हुआ था ?

(A) समस्तीपुर
(B) बेगूसराय
(C) पटना
(D) भोजपुर

Answer ⇒ (B)
4. अर्धनारीश्वर में किस गुण का समन्वय है ? .

(A) नारी के
(B) पुरुष के
(C) नारी और पुरुष दोनों के
(D) इनमें कोई नहीं
Answer ⇒ (C)
5. दिनकर जी की पहली काव्य पुस्तक कौन-सी है ?

(A) कुरुक्षेत्र
(B) हुंकार
(C) रसवंती
(D) प्रणभंग
Answer ⇒ (D)
6. दिनकर जी की पहली कविता किस पत्रिका में प्रकाशित हुई ?

(A) छात्र सहोदर
(B) छात्र पत्रिका
(C) छात्र मित्र
(D) इनमें से कोई नहीं.
Answer ⇒ (A)
7. दिनकर जी की पहली कविता कब प्रकाशित हुई ?

(A) 1920 में
(B) 1925 में
(C) 1930 में
(D) 1935 में
Answer ⇒ (B)
8. दिनकर जी के अनुसार यदि पति विचार है तो पत्नी क्या है ?

(A) बुद्धि
(B) समझ
(C) भावना
(D) इनमें कोई नहीं
Answer ⇒ (C)
9. बुद्ध और महावीर ने नारियों को कौन-सा अधिकार दिया ?

(A) संन्यास लेने का।
(B) भिक्षुणी होने का
(C) पति के त्याग का
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer ⇒ (B)
10. “पुरूष जब नारी के गुण लेता है तब वह देवता बन जाता है। किन्तु नारी जब नर के गुण सीखती है तब वह राक्षस हो जाती है।” यह किसका कथन है ?

(A). दिनकर जी का
(B) रवीन्द्रनाथ का
(C) प्रेमचन्द का
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer ⇒ (C)
11. ‘अर्धनारीश्वर’ का किस विद्या से संबंध है ?

(A) निबंध
(B) कहानी
(C) एकांकी .
(D) व्यंग्य
Answer ⇒ (C)
12. किसने अपने जीवन के अन्तिम दिनों में नारीत्व की साधना की थी ?

(A) गाँधी जी ने
(B) रवीन्द्रनाथ ने
(C) दिनकर जी ने
(D) उदयप्रकाश ने
Answer ⇒ (A)
13. अर्द्धनारीश्वर शंकर और पार्वती का किस प्रकार का रूप है ?

(A) यथार्थ
(B) कल्पित
(C) आदर्श
(D) वास्तविक
Answer ⇒ (B)
14. प्रेमचन्द के अनुसार नारी जब पुरुष के गुण सीखती है तब वह क्या हो जाती है ?

(A) आकर्षक
(B) साहसी
(C) कोमल
(D) राक्षसी .
Answer ⇒ (D)
15. निम्नलिखित में कौन-सी रचना दिनकर जी की नहीं है ?

(A) उर्वशी
(B) रश्मिरथी
(C) जूठन
(D) कुरुक्षेत्र
Answer ⇒ (C)
16. निम्नलिखित में कौन-सी रचना दिनकर जी की है ?

(A) सदियों का संताप
(B) परशुराम की प्रतीक्षा
(C) दरियाई घोड़ा
(D) रसातल यात्रा
Answer ⇒ (B)
17. “दिनकर’ को किस कृति पर भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त हुआ ?

(A) अर्धनारीश्वर
(B) उर्वशी
(C) हुँकार
(D) कुरुक्षेत्र
Answer ⇒ (B)
18. युद्ध और शांति की समस्या पर लिखी गई काव्यकृति है ?

(A) नील कुसुम
(B) कुरूक्षेत्र
(C) द्वंद्वगीत
(D) रश्मिरथी
Answer ⇒ (B)
19. अर्धनारीश्वर, कल्पित रूप है –

(A) शिव और पार्वती का
(B) राम और सीता का
(C) राधा और कृष्णा का
(D) विष्णु और लक्ष्मी का
Answer ⇒ (A)
20, गांधारी थी ?

(A) दुर्योधन की माँ
(B) कृष्ण की माँ
(C) अर्जुन की माँ
(D) बलराम की मा
Answer ⇒ (A)
21. प्रेमचंद थे ?

(A) गीतकार
(B) कथाकार
(C) फिल्मकार
(D) संगीतकार
Answer ⇒ (B)
22. “दिनकर’ का जन्म कब हुआ था ?

(A) 23 सितम्बर, 1908 को
(B) 22 दिसम्बर, 1912 को
(C) 28 सितम्बर, 1911 को
(D) 25 सितम्बर, 1913 को
Answer ⇒ (A)
23. ‘दिनकर’ किस युग के कवि है ?

(A) भारतेंदु युग
(B) छायावादी युग
(C) छायावादोत्तर युग
(D) नव्यकाव्यांदोलन युग
Answer ⇒ (C)
24. ‘संस्कृति के चार अध्याय’ किसकी कृति है ?

(A) गुलाब दास
(B) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(C) आचार्य सीताराम चतुर्वेदी
(D) रामधारी सिंह ‘दिनकर’
Answer ⇒ (D)

25. कौन-सी कृति रामधारी सिंह “दिनकर’ की लिखी हुई है ?

(A) शुद्ध कविता की खोज
(B) पुनर्नवा
(C) स्मृति की रेखाएँ
(D) कविता के नए प्रतिमान
Answer ⇒ (A)

Bihar Board 12th Ardhnarishwar Objective And Subjective Question 2026
Bihar Board 12th Ardhnarishwar Objective And Subjective Question 2026

 

Bihar Board 12th Ardhnarishwar Objective And Subjective Question 2026: महत्वपूर्ण लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (VVI Subjective)

1. अर्धनारीश्वर की कल्पना क्यों की गई होगी? आज इसकी क्या सार्थकता है?

उत्तर: अर्धनारीश्वर की कल्पना शिव और शक्ति के बीच पूर्ण समन्वय दिखाने के लिए की गई है। इसका अर्थ है कि नर और नारी एक-दूसरे के पूरक हैं।
सार्थकता: आज के समाज में इसकी सार्थकता और बढ़ गई है क्योंकि यह समानता का संदेश देता है। यह बताता है कि पुरुष में दया, क्षमा और कोमलता जैसे ‘स्त्रीोचित’ गुण और स्त्री में साहस एवं पराक्रम जैसे ‘पुरुषोचित’ गुण होने से उनकी मर्यादा कम नहीं होती, बल्कि उनके व्यक्तित्व में पूर्णता आती है।

2. ‘यदि संधि की वार्ता कुंती और गांधारी के बीच हुई होती, तो बहुत संभव था कि महाभारत न मचता’—लेखक के इस कथन से आप कहाँ तक सहमत हैं?

उत्तर: लेखक का यह विचार काफी हद तक सही प्रतीत होता है। कुंती और गांधारी दोनों ही माताओं के हृदय में ममता, दया और शांति की भावना अधिक प्रबल थी। पुरुष अक्सर अपने अहंकार और वर्चस्व के कारण युद्ध को विकल्प चुनते हैं, जबकि स्त्रियाँ विनाश को रोकने का प्रयास करती हैं। यदि निर्णय लेने की शक्ति इन स्त्रियों के हाथ में होती, तो वे अपने पुत्रों के जीवन की रक्षा के लिए युद्ध टालने का मार्ग अवश्य निकाल लेतीं।

3. ‘प्रवृत्तिमार्ग’ और ‘निवृत्तिमार्ग’ क्या हैं?

उत्तर: प्रवृत्तिमार्ग: गृहस्थ जीवन को स्वीकार करने वाला मार्ग। जो लोग इस मार्ग पर चले, उन्होंने नारी को सम्मान दिया और उसे अपनी जीवनसंगिनी माना।
निवृत्तिमार्ग: संसार और गृहस्थ जीवन का त्याग कर संन्यास लेने वाला मार्ग। इस मार्ग के अनुयायियों ने नारी को मुक्ति के मार्ग में बाधा माना और उसे अपने से दूर रखा।

4. बुद्ध ने आनंद से क्या कहा?

उत्तर: बुद्ध ने अपने प्रिय शिष्य आनंद से दुख व्यक्त करते हुए कहा था— “आनंद! मैंने जो धर्म चलाया था, वह पाँच सहस्र (5000) वर्ष तक चलने वाला था, किन्तु अब वह केवल पाँच सौ वर्ष चलेगा, क्योंकि मैंने नारियों को भिक्षुणी होने का अधिकार दे दिया है।”

5. ‘नारी की पराधीनता कब से आरंभ हुई?’

उत्तर: लेखक के अनुसार नारी की पराधीनता तब से आरंभ हुई जब मानव जाति ने कृषि का आविष्कार किया। खेती की शुरुआत के कारण पुरुष बाहर का काम करने लगा और नारी घर के चारदीवारी में सिमट कर रह गई। यहाँ से जीवन दो भागों में बंट गया—बाहर का जीवन पुरुष का और घर का जीवन नारी का।

Bihar Board 12th Sampurn Kranti Objective And Subjective Question 2026: संपूर्ण क्रांति, Chepter-3 Objective और Subjective Question, @biharboardcm.com

Leave a Comment