Bihar Board 12th Hindi Chapter- 5 Objective And Subjective Question 2026: रोज ऑब्जेक्टिव प्रश्न और प्रश्न उत्तर , (सीधें परीक्षा में लड़ेगा), @biharboardcm.com
Bihar Board 12th Hindi Chapter- 5 Objective And Subjective Question 2026:
Chapter- 5 रोज
प्रश्न 1. अज्ञेय का जन्म कब हुआ था?
(A) 7 मार्च, 1911 को
(B) 18 मार्च, 1912 को
(C) 23 अप्रैल,-1911 को
(D) 25 मई, 1913 को
उत्तर: (A) 7 मार्च, 1911 को
प्रश्न 2. अज्ञेय के पिता का नाम था
(A) दयानंद शास्त्री
(B) डॉ. हीरानंद शास्त्री
(C) डॉ. अभयानंद शास्त्री
(D) डॉ. अच्युतानंद शास्त्री
उत्तर:(B) डॉ. हीरानंद शास्त्री
प्रश्न 3. कौन-सी पुस्तक अज्ञेय की है?
(A) मिट्टी की ओर
(B) मौत मुस्कराई
(C) हरी घास पर क्षण भर
(D) ओ सदानीरा
उत्तर:(C) हरी घास पर क्षण भर
प्रश्न 4.गैंग्रीन इनमें किससे संबद्ध है ?
(A) पशु
(B) देश
(C) वनस्पति
(D) बीमारी
उत्तर:(D) बीमारी
प्रश्न 5.मालती-महेश्वर की संतान का क्या नाम है?
(A) टुटू
(B) टिटी
(C) टट्टू
(D) डुड्डू
उत्तर:(B) टिटी
प्रश्न 6.‘नदी के द्वीप’ किसकी रचना है ?
(A) उदयप्रकाश
(B) अज्ञेय’
(C) मलयज
(D) मणिमधुकर
उत्तर:(B) अज्ञेय’
प्रश्न 7. ‘अज्ञेय’ को ज्ञानपीठ पुरस्कार किस रचना पर प्राप्त हुआ?
(A) कितनी नावों में कितनी बार
(B) बाबरा अहेरी
(C) आँगन के पार द्वार
(D) शेखर : एक जीवनी
उत्तर:(A) कितनी नावों में कितनी बार
प्रश्न 8.‘रोज’ शीर्षक कहानी के लेखक कौन हैं?
(A) नामवर सिंह
(B) अज्ञेय’
(C) मोहन राकेश
(D) उदय प्रकाश
उत्तर:(B) अज्ञेय’
प्रश्न 9.कौन-सी कृति ‘अज्ञेय’ की नहीं है?
(A) पल्लव’ नामक
(B) कितनी नावों में कितनी बार’ नामक
(C) सदानीरा’ नामक
(D) हरी घास पर क्षण भर’ नामक
उत्तर:(A) पल्लव’ नामक
प्रश्न 10. कौन-सी कृति ‘अज्ञेय’ की है?
(A) ‘रसवंती’ नामक
(B) नदी के द्वीप’ नामक
(C) ‘मंगलसूत्र’ नामक
(D) कंकाल’ नामक
उत्तर:(B) नदी के द्वीप’ नामक
प्रश्न 11.‘रोज’ इनमें से क्या है?
(A) निबंध
(B) कहानी
(C) उपन्यास का अंश
(D) आलोचना का अंश
उत्तर:(B) कहानी
प्रश्न 12.‘उत्तर प्रियदर्शी’ नाटक के नाटककार हैं
(A) जगदीशचन्द्र माथुर
(B) ‘अज्ञेय’
(C) जयशंकर प्रसाद
(D) हरेकृष्ण ‘प्रेमी’
उत्तर:(B) ‘अज्ञेय’
प्रश्न 13.‘शेखर : एक जीवनी’ किस विधा की कृति है?
(A) निबंध
(B) आलोचना
(C) उपन्यास
(D) जीवनी
उत्तर:(C) उपन्यास
प्रश्न 14.‘अज्ञेय’ की माँ का नाम था.
(A) शीला देवी
(B) व्यंती देवी
(C) राधा देवी
(D) शंकुतला देवी
उत्तर:(B) व्यंती देवी
प्रश्न 15.‘रोज’ कहानी की नायिका है
(A) सालवती
(B) लीलावती
(C) मालती
(D) चंपा
उत्तर:(C) मालती
प्रश्न 16.कौन-सी रचना अज्ञेय की नहीं है ?
(A) अपने-अपने अजनबी
(B) भग्नदूत
(C) एक बूंद सहसा उछली
(D) तिरिछ
उत्तर:(D) तिरिछ
प्रश्न 17.‘रोज’ कहानी की नायिका है
(A) मधुमालती
(B) मालती
(C) मालविका
(D) माधवी
उत्तर:(B) मालती
प्रश्न 18.‘रोज’ कहानी में अतिथि बनकर आता है
(A) मालती का चाचा
(B) मालती का मामा
(C) मालती के दूर के रिश्ते का भाई
(D) मालती का पिता
उत्तर:(C) मालती के दूर के रिश्ते का भाई
प्रश्न 19.‘रोज’ कहानी घंटे की किस खड़कन के साथ समाप्त होती है ?
(A) चार
(B) तीन
(C) दो
(D) ग्यारह ।
उत्तर:(D) ग्यारह ।
प्रश्न 20.मालती का पति क्या है?
(A) डॉक्टर
(B) वकील
(C) प्राध्यापक
(D) अभियंता
उत्तर:(A) डॉक्टर
प्रश्न 21.‘तारसप्तक’ के संपादक कौन हैं?
(A) विद्यानिवास मिश्र
(B) धर्मवीर भारती
(C) कन्हैयालाल नंदन
(D) सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’
उत्तर:(A) विद्यानिवास मिश्र
प्रश्न 22.‘अज्ञेय’ किस वाद से सम्बन्धित है?
(A) छायावाद
(B) प्रयोगवाद
(C) रहस्यवाद
(D) स्वच्छंदतावाद
उत्तर:(D) स्वच्छंदतावाद
प्रश्न 23.इनमें ‘अज्ञेय’ का नाटक कौन है ?
(A) कर्बला
(B) बकरी
(C) उत्तर प्रियदर्शी
(D) सिपाही की माँ
उत्तर:(B) बकरी
प्रश्न 24.सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ द्वारा लिखी हुई कहानी कौन-सी है?
(A) तिरिछ
(B) रोज
(C) उसने कहा था
(D) सुखमय जीवन
उत्तर:(B) रोज
प्रश्न 25.अज्ञेय मूलतः क्या है?
(A) निबन्धकार
(B) उपन्यासकार
(C) कहानीकार
(D) व्यंग्यकार
उत्तर:(C) कहानीकार
प्रश्न 26.अज्ञेय जी ने इन्टर कहाँ से किया था?
(A) मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज से
(B) पंजाब कॉलेज से
(C) फोरमन कॉलेज से
(D) इनमें से कहीं से नहीं
उत्तर:(A) मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज से
प्रश्न 27.अज्ञेय जी की पहली कहानी कब प्रकाशित हुई?
(A) 1920 में
(B) 1924 में
(C) 1928 में
(D) 1932 में
उत्तर:(B) 1924 में
प्रश्न 28.महेश्वर की पत्नी का नाम क्या है?
(A) मालती
(B) लालती
(C) प्रभावती
(D) कलावती
उत्तर:(A) मालती
प्रश्न 29.अज्ञेय जी की कौन-सी कहानी ‘गैंग्रीन’ शीर्षक नाम से प्रसिद्ध है?
(A) छोड्डा हुआ रास्ता
(B) विपथगा
(C) ये तेरे प्रतिरूप
(D) रोज
उत्तर:(D) रोज
प्रश्न 30.लेखक कितने वर्षों बाद मालती से मिलने आया था?
(A) दो वर्ष
(B) चार वर्ष
(C) पाँच वर्ष.
(D) आठ वर्ष
उत्तर:(B) चार वर्ष
प्रश्न 31.मालती के पति किस बीमारी का ऑपरेशन करके आये थे?
(A) पथरी
(B) कैंसर
(C) गँग्रीन
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:(C) गँग्रीन
प्रश्न 32.मालती के पति का नाम क्या था?
(A) युगेश्वर
(B) महेश्वर
(C) राजेश्वर
(D) परमेश्वर
उत्तर:(B) महेश्वर
प्रश्न 33.भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा अज्ञेय जी को कौन-सा पुरस्कार मिला था?
(A) पदमश्री
(B) पदमविभूषण
(C) भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:(C) भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार
प्रश्न 34.अज्ञेय जी ने घर में किस हस्तलिखित पत्रिका का सम्पादन किया?
(A) लोकबंधु
(B) आनन्दबंधु
(C) देशबंधु
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:(B) आनन्दबंधु
प्रश्न 35.अज्ञेयजी की पहली कहानी किस पत्रिका में प्रकाशित हुई?
(A) प्रभा में
(B) ज्योति में
(C) पत्रिका ‘सेवा’
(D) इनमें कोई नहीं
उत्तर:(C) पत्रिका ‘सेवा’
प्रश्न 36.महेश्वर कौन-सा फल लेकर आया था?
(A) आम
(B) केला
(C) सेव
(D) संतरा
उत्तर:(A) आम
प्रश्न 37.‘रोज’ कहानी का कौन-सा पात्र डॉक्टरी पेशा से जुड़ा था?
(A) मालती
(B) महेश्वर
(C) मालती के रिश्ते का भाई
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:(B) महेश्वर
प्रश्न 38.अज्ञेय जी ने कितनी वर्ष की उम्र में कविता लिखना शुरू किया?
(A) दस वर्ष
(B) बारह वर्ष
(C) पन्द्रह वर्ष
(D) बीस वर्ष
उत्तर:(A) दस वर्ष
प्रश्न 39.मालती का पति क्या है?
(A) डॉक्टर
(B) वकील
(C) प्राध्यापक
(D) अभियंता
उत्तर:(A) डॉक्टर
प्रश्न 40.‘तारसप्तक’ का संपादक कौन है?
(A) विद्यानिवास मिश्र
(B) धर्मवीर भारती
(C) कन्हैयालाल नंदन
(D) सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’
उत्तर:(D) सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’

Bihar Board 12th Hindi Chapter- 5 Objective And Subjective Question 2026: महत्वपूर्ण लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Questions)
1. मालती के घर का वातावरण आपको कैसा लगा? अपने शब्दों में लिखें।
उत्तर:-मालती के घर का वातावरण अत्यंत बोझिल, नीरस और यांत्रिक था। वहाँ ऐसा प्रतीत होता था जैसे कोई पुरानी छाया मंडरा रही हो। घर में न तो कोई उत्साह था और न ही कोई खुशी। मालती का जीवन घड़ी की टिक-टिक के साथ बंधा हुआ था, जहाँ उसे हर काम समय के अनुसार मशीन की तरह करना पड़ता था।
2. ‘अतिथि’ के आने पर मालती की प्रतिक्रिया क्या थी?
उत्तर:** मालती ने अतिथि (लेखक) का स्वागत किसी विशेष उत्साह या उमंग के साथ नहीं किया। वह बहुत ही शांत और औपचारिक रही। वह लेखक के प्रश्नों का उत्तर भी बहुत संक्षेप में दे रही थी। इससे पता चलता है कि उसकी घरेलू व्यस्तता और नीरस जीवन ने उसकी स्वाभाविक चंचलता को खत्म कर दिया था।
3. दोपहर में उस सूने आँगन में पैर रखते ही मुझे ऐसा लगा, मानो उस पर किसी शाप की छाया मँडरा रही हो—यह छाया क्या थी?
उत्तर:- यह छाया मालती के उदास और उबाऊ वैवाहिक जीवन की थी। मध्यमवर्गीय घरेलू स्त्री के जीवन की वह एकरसता, जिसमें कोई नयापन नहीं था, वही ‘शाप की छाया’ बनकर पूरे घर में फैली हुई थी।
Bihar Board 12th Hindi Chapter- 5 Objective And Subjective Question 2026: महत्वपूर्ण दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Questions)
4. “रोज” कहानी के आधार पर मालती के चरित्र-चित्रण कीजिए।
उत्तर:- मालती इस कहानी की मुख्य पात्र है। उसके चरित्र की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं:, परिवर्तित व्यक्तित्व: बचपन में मालती बहुत चंचल और जिद्दी थी, जो पढ़ाई से कतराती थी। लेकिन विवाह के बाद वह एक गंभीर और थकी हुई गृहिणी बन गई है।
कर्तव्यपरायणता:- वह बिना किसी शिकायत के सुबह से रात तक घर के कामों, बच्चे की देखभाल और पति के भोजन के प्रबंधन में लगी रहती है।
भावशून्यता:-उसके जीवन में अब संवेदनाओं के लिए जगह नहीं बची है। वह अपने बच्चे (टीटी) के गिरने पर भी कोई विशेष प्रतिक्रिया नहीं देती।
मशीनी जीवन:- उसका पूरा दिन समय के घंटों में बँटा हुआ है। वह हर काम ‘रोज’ की तरह एक मशीन की तरह करती है।
5. “रोज” शीर्षक कहानी की सार्थकता स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:-इस कहानी का शीर्षक ‘रोज’ अत्यंत सटीक और सार्थक है। कहानी एक मध्यमवर्गीय गृहिणी की दिनचर्या को दर्शाती है, जहाँ हर दिन एक जैसा होता है। वही बर्तन मांजना, वही खाना बनाना, वही बच्चे को संभालना और वही पति का इंतजार करना। मालती के जीवन में कुछ भी नया या रोमांचक नहीं होता। “रोज” शब्द उस ऊब और एकरसता का प्रतीक है जो मालती के जीवन का हिस्सा बन चुका है। पहले इस कहानी का नाम ‘गैंग्रीन’ था, लेकिन ‘रोज’ शीर्षक पाठ के मनोवैज्ञानिक प्रभाव को अधिक गहराई से व्यक्त करता है।
6. “मुझे ऐसा लग रहा था कि इस घर पर जो छाया घिरी हुई है, वह अज्ञात रहकर भी मानो मुझे भी वश में कर रही है, मैं भी वैसा ही नीरस-सा हो रहा हूँ…”
संदर्भ:- प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्यपुस्तक ‘दिगंत भाग-2’ के ‘रोज’ शीर्षक पाठ से ली गई हैं, जिसके लेखक ‘अज्ञेय’ जी हैं।
व्याख्या:-इन पंक्तियों के माध्यम से लेखक उस वातावरण के प्रभाव का वर्णन कर रहे हैं जो मालती के घर में व्याप्त है। लेखक को महसूस होता है कि मालती के जीवन की जो जड़ता और उदासी है, वह केवल मालती तक सीमित नहीं है, बल्कि उस घर में आने वाले किसी भी व्यक्ति को प्रभावित कर रही है। लेखक स्वयं को भी उस वातावरण में ढलता हुआ और नीरस महसूस करने लगते हैं।